संसदीय सचिव ने बालिकाओं को किया साइकिल वितरित

Posted On:- 2022-04-20



शंकरगढ़ (वीएनएस)। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ ब्लाक अंतर्गत दुर्गापुर भरतपुर और कन्या हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया । शासन की योजना का लाभ ग्रामीण हो या आम जनता हो या छात्र हो या छात्राओं को हर संभव शासन की ओर से मदद किया जा रहा है ।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार मान्य भूपेश बघेल के नेतृत्व में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। ताकि स्कूल आने में छात्राओं को कोई दिक्कत ना हो जिससे छात्राएं अपनी पढ़ाई ना कर सके वही सामरी विधायक और शासन में रहे संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की भी सराहनीय पहल रहा है जिससे छात्रों को सरस्वती साईकिल वितरण किया जा रहा है। वही सामरी विधायक दुर्गापुर भरतपुर कन्या हाई स्कूल शंकरगढ़ अपना बहुमूल्य समय निकालकर साईकिल वितरण समारोह में शामिल हो रहे हैं। वही साइकिल वितरण समारोह में जनपद अध्यक्ष शिव शंकर सिंह मरावी शंकर गढ बीइओ भी मौजूद रहे।