अंबिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के विशेष अनुमोदन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के॰ एन. त्रिपाठी और छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के सूरज ने आदर्श बंसल को ज़िला अध्यक्ष सरगुज़ा (युवा इंटक) के पद नियुक्त कर, कांग्रेस की विचारधारा के साथ संगठन को मज़बूत करते हुए श्रमिक हित में कार्य करने हेतु निर्देशित किया।