भैयाथान (वीएनएस)। पं.रवि शंकर त्रिपाठी महाविद्यालय में पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देश पर बुधवार को डीएसपी नंदनी ठाकुर ने अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के बारे में प्रचार-प्रसार और उसके इस्तेमाल को लेकर टीम रक्षक के महिला पुलिसकमियों के साथ महाविद्यालय पहुंची। जहां स्कूली छात्राओं को शिक्षकगणों की मौजूदगी में अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ऐप उपयोग करने से जुड़ी सभी जानकारियों को विद्यार्थियों से साझा किया।
नंदनी ठाकुर ने उपस्थित छात्राओं से कहा कि महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है। सदैव जागरूक रहते हुए घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की। टीम रक्षक ने विपरित परिस्थितियों में छेड़खानी के विरूद्व स्वयं की सुरक्षा किस प्रकार से की जा सकती है। इसकी जानकारी व तरीकों का डेमो के माध्यम से छात्राओं को अवगत कराया तथा जिले की पुलिस ने चलित थाना, ग्राम चौपाल सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलों को अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता व इस्तेमाल के तरीके इन दिनों बताए जा रहे हैं।इस दौरान प्राचार्य अशोक शर्मा,चोल साय चेरवा,राम कुमार अंशिका तिवारी, बी एल साहू,नीलम महतो व टीम रक्षक सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्कूली छात्राएं मौजूद रहीं।