जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। राज्य शासन की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा तथा छ.ग. खाद्य व पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अंत्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन एकल निराश्रित राशनकार्डो पर माह अप्रैल से सितंबर 2022 तक नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन का खाद्यान्न वितरण नि:शुल्क किया जाएगा।
जारी निर्देश के अनुसार : माह अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक राज्य में प्रचलित अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित व नि:शक्तजन राशनकार्डाे (सामान्य एपीएल राशनकार्ड को छोड़कर) में नियमित मासिक आबंटन का चावल व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त आबंटन का चावल वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। माह अप्रैल व मई के लिए चावल का अतिरिक्त आबंटन जारी कर दिया गया है। जिसे छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से सीधे उचित मूल्य दुकानों में भंडारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। माह मई के सामान्य आबंटन के साथ ही माह अप्रैल व मई का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त आबंटन तथा राज्य योजना के अतिरिक्त आबंटन का वितरण राशन काडर्धारियों को माह मई 2022 में किया जाएगा।
राज्य शासन के निर्देशानुसार माह अप्रैल से सितंबर तक प्रत्येक माह अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित व नि:शक्तजन श्रेणी के राशन काडर्धारियों की चावल की पात्रता अनुसार होगी। अपर कलेक्टर जांजगीर की ओरसे जारी आदेश में कहा गया है कि राशन काडर्धारियों को उपरोक्त माहों में चावल की पात्रता से अवगत कराने के लिए संलग्न पत्रक सभी उचित मूल्य दुकानों में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जावे। उन्होंने कहा है कि माह अप्रैल से सितंबर तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण का इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से समुचित प्रचार-प्रसार किया जाएं। सामान्य राशनकार्डों में खाद्यान्न का वितरण वतर्मान में प्रचलित मासिक पात्रता व उपभोक्ता दर अनुसार किया जाएं।
उपरोक्त माहों में आबंटित खाद्यान्न के व्यपवर्तन व दुरूपयोग रोकने केलिए राजस्व, खाद्य व सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संयुक्त मॉनिटरिंग समिति गठित कर खाद्यान्न वितरण की नियमित मानिटरिंग सुनिश्चित किया जाएं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आबंटित खाद्यान्न के व्यपवर्तन व दुरूपयोग तथा निर्देशों के उल्लंघन पाये जाने पर कड़ी दंडात्मक कायर्वाही की जाएं। उपरोक्तानुसार माह अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक उचित मूल्य दुकानों में आबंटन अनुसार खाद्यान्न का भंडारण समय-सीमा में पूर्ण कराकर प्रति माह हितग्राहियों को वितरण सुनिश्चित किया जाएं।
अन्त्योदय राशन काडर्धारियों को माह अप्रैल से सितम्बर तक प्रतिमाह नि:शुल्क चावल वितरण की मात्रा : 1 सदस्य वाले राशन कार्ड धारियों को प्रत्येक माह- 40 किलोग्राम नि:शुल्क चावल वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार 02 सदस्य - 45 किलोग्राम, 03 सदस्य - 50 किलोग्राम, 04 सदस्य - 55 किलोग्राम, 05 सदस्य - 60 किलोग्राम, 06 सदस्य - 65 किलोग्राम, 07 सदस्य - 70 किलोग्राम, 08 सदस्य - 75 किलोग्राम, 09 सदस्य - 80 किलोग्राम और 10 सदस्य - 85 किलोग्राम चावल वितरण किया जाएगा।
प्राथमिकता राशन काडर्धारियों को नि:शुल्क वितरण किए जाने दिशा निर्देश : 01 सदस्य - 10 किलोग्राम, 02 सदस्य - 20 किलोग्राम, 03 सदस्य - 35 किलोग्राम, 04 सदस्य - 40 किलोग्राम, 05 सदस्य - 50 किलोग्राम, 06 सदस्य - 60 किलोग्राम, 07 सदस्य - 70 किलोग्राम, 08 सदस्य - 80 किलोग्राम, 09 सदस्य - 90 किलोग्राम और 10 सदस्य वाले राशन कार्ड धारियों को 100 किलोग्राम चावल वितरण किया जाएगा।