जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी ने हाइजीन किट का किया वितरण

Posted On:- 2022-04-20



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला कलेक्टर व चेयरमैन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा दंतेवाड़ा के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसाइटी दंतेवाड़ा की ओर से स्वास्थ्य मेले में जन सामान्य को हाइजीन किट का वितरण किया गया। साथ ही समुदाय में साफ सफाई के साथ-साथ अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यक्तिगत सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी सी शर्मा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस मंडल डॉ राजेश धु्रव जिला संगठन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अंकित सिंह व रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे।