ब्लड कैंसर मरीज की जांच के लिए रेडक्रॉस से मिले 20 हजार सहायता राशि

Posted On:- 2022-04-20



गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर की पहल पर जिला गरियाबंद अंतर्गत फिंगेश्वर विकासखंड के ब्लड कैंसर से पीड़ित एक मरीज को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बाल्को कैंसर हॉस्पिटल अटल नगर रायपुर में ब्लड कैंसर के नि:शुल्क बेहतर इलाज के संबंध में इलाज पूर्व बीमारी की जांच के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जांच के लिए 20 हजार रुपए की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदाय किया गया। उक्त मरीज को जांच पश्चात आवश्यक दवाईयां मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नवरत्न की ओर से उपलब्ध कराया गया।