गरियाबंद (वीएनएस)। शासन की ओर से पेंशनरों के लंबित स्वत्वों के यथाशीघ्र भुगतान केलिए समय-समय पर आवश्यक निर्देश आदि जारी किये जाते रहें हैं। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये गये है कि महालेखाकार छ.ग. कार्यालय से ई-प्राधिकार पत्र जारी होने के 07 कार्य दिवसों में देयक तैयार कर कोषालय में अनिवार्यत: प्रस्तुत करेंगे।
प्रकरण के त्वरित निराकरण केलिए समय-सीमा में जी.पी.एफ. फाइनल पेमेंट का भुगतान शासन की मंशानुकूल सुनिश्चित करने बाबत पत्र जारी किये गये, किन्तु देखने में आ रहा है कि कतिपय कार्यालयों की ओर से लंबित स्वत्वों के भुगतान में अनावश्यक विलंब की स्थिति निर्मित की जा रही है, जो उचित नहीं है। कलेक्टर नम्रता गांधी ने निर्देशित किया है कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महालेखाकार से जी.पी.एफ. फाइनल पेमेंट के प्रकरण आॅनलाइन प्राप्त होते ही 07 कार्य दिवसों के अंदर प्रकरण में आवश्यक कायर्वाही करते हुए संबंधित अधिकारी/कमर्चारी के देयक कोषालय को प्रस्तुत कर, भुगतान सुनिश्चित करें, अन्यथा विलंब केलिए संबंधित कार्यालय प्रमुख की जवाबदेही तय की जाएगी। निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।