अम्बिकापुर (वीएनएस)। राज्य शासन के राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लू से होने वाली मृत्यु की जानकारी व लू से बचने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। कलेक्टर संजीव कुमार झा की ओर से डिप्टी कलेक्टर सी.एस. पैकरा को नोडल अधिकारी व सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख स्मिता अग्रवाल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर पैकरा से मोबाईल नम्बर 8319041739 व सहायक अधीक्षक अग्रवाल से 6261771101 से संपर्क किया जा सकता है।