रायगढ़ (वीएनएस)। 17 अप्रैल को घरघोड़ा क्षेत्र की युवती थाना घरघोड़ा में तमनार निवासी विरेन्द्र कुमार वैष्णव के विरूद्ध कार में जबरन बिठाकर ओड़िशा ले जाने और शारीरिक शोषण करने के संबंध में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। मूल घटनास्थल थाना तमनार क्षेत्र का होने से थाना तमनार में 18 अप्रैल को विरेन्द्र कुमार वैष्णव व अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 153/2022 धारा 365, 366, 342, 506, 323, 376(ढ), 34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।