राजनांदगांव (वीएनएस)। राजस्व व आपदा प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जनसमुदाय को लू तापमान के प्रकोप से बचाव केलिए आवश्यक निर्देश जारी किया गया हैं। इसके साथ ही जनसमुदाय को लू से बचाव के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक कार्रवाई केलिए निर्देशित किया गया है। जारी निर्देशानुसार यह अनुमान लगाया गया है कि मई-जून के मध्यम संभावित लू के प्रकोप हो सकते हैं।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने लू के प्रकोप से बचाव के लिए शासन की ओर से जारी निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कारर्वाई करने निर्देशित किया है। लू से होने वाली क्षति को कम करने के लिए विभागीय व जिला स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।