जशपुरनगर (वीएनएस)। छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा भर्ती परीक्षा 24 अपै्रल को सुबह 10 बजे से 1.15 बजे तक जिले में 19 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उक्त परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन व पयर्वेक्षण के लिए 19 अधिकारियों को पयर्वेक्षक आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है। जिसमें आशिक संशोधन करते हुए उप संचालक समाज कल्याण सुचिता मिंज को शासकीय उ.मा.विद्यालय गम्हरिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी शशिकला पैकरा को शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, सहायक संचालक कृषि के.एस. पैकरा को होली क्रॉस कन्या उ.मा.विद्यालय घोलेंग, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुजूर को प्रताप बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग व अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग संतोष कुमार रात्रे को लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल कुनकुरी हिन्दी माध्यम के लिए आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है।