पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन केलिए 9 मई को सम्मिलन की तिथि निर्धारित

Posted On:- 2022-04-20



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने नगरपंचायत पत्थलगांव के अध्यक्ष पद की रिक्ति की सूचना की स्थिति पर छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम के तहत पत्थलगांव में नगरपंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाना है। जिसके लिए 9 मई 2022 को सम्मिलन की तिथि निर्धारित की गई है।

कलेक्टर ने सम्मिलन की अध्यक्षता व सम्मिलन की कार्यवाही केलिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव को पीठासीन प्राधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्वाचन की कायर्वाही संपन्न करा कर कायर्वृत्त की प्रमाणित प्रतिलिपि के साथ घोषणा सह विवरणी की प्रतियां निर्वाचन के उपरांत जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये।