जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
फरसाबहार विकासखंड के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा निवासी दिव्यांग श्यामो अपनी पिता धरमो राम के साथ ईलाज केलिए सहायता और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध आवेदन लेकर आए थे। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सूना और समाज कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए। दिव्यांग श्यामों के पिता धरमों राम ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वे उनके पुत्र की ईलाज कराने में असमर्थ हैं।