ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए क्लस्टर स्तर लगाई जाएगी कायर्शाला

Posted On:- 2022-04-20



कलेक्टर ने 32 क्लस्टर गठित कर विकासखंड स्तर के कमर्चारियों उपस्थित रहने के दिए निर्देश

धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर एल्मा ने जिले के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायतों का क्लस्टर तैयार कर ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने विकासखंड स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने का आदेश जारी किया है। इसके लिए कलेक्टर ने कुल 32 क्लस्टर गठित किया है, जिसमें प्रत्येक विकासखंड में 8-8 क्लस्टर बनाए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि ग्राम एवं मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कमर्चारियों, अधिकारियों का उनके कामकाज को निचले स्तर पर बेहतर निराकरा करने के लिए उन्मुखीकरण कायर्शाला आगामी 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। क्लस्टर स्तर पर प्रशिक्षण संबंधित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में दो पालियों में दिया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत को पत्र लिखकर उल्लेख की गई तिथि एवं समयानुसार प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कायर्शाला में क्लस्टर के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों के पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, नर्स, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हैंडपम्प मैकेनिक, विद्युत लाइनमैन, पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, प्रधानपाठक, श्रम निरीक्षक, उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अमीन (जल संसाधन विभाग), सहकारिता निरीक्षक, सुपरवाइजर जिला सहकारी बैंक मर्यादित, आबकारी निरीक्षक तथा सौर ऊर्जा मैकेनिक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि धमतरी विकासखंड में डोमा, छाती, अर्जुनी, लोहरसी, सेमरा बी, कोलियारी, भटगांव तथा अछोटा क्लस्टर को बनाया गया है। इसी तरह कुरूद विकासखंड में गातापार को., पचपेड़ी, कोसमर्रा, जीजामगांव, चटौद/कुल्हाड़ी, गोजी/बकली, परखंदा और कातलबोड़ को, मगरलोड विकासखंड में भेण्डरी, खिसोरा, कुण्डेल, मेघा, कुल्हाड़ीघाट, सरगी, मोहेरा तथा सिंगपुर को तथा नगरी विकासखंड में कुकरेल/केरेगांव, दुगली/गट्टासिल्ली, छिपली, सिहावा, बेलरगांव, सांकरा, बोरई/मेचका और घठुला क्लस्टर के मैदानी अधिकारी-कमर्चारियों को तिथिवार प्रशिक्षण सह कायर्शाला में उपलस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।