रायपुर (वीएनएस)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने बुधवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने प्रकाशित रिसर्च जर्नल ‘‘जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर इश्यूज’’ के ऑनलाइन संपादकीय प्रबधंन प्रणाली का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर, नई दिल्ली के उप महानिदेशक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय कपूर तथा नेशल इन्फार्मेटिक्स सेंटर छत्तीसगढ़ के राज्य समन्वयक और उप महानिदेशक ए.के. होता भी मौजूद थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के एम.आई.एस. प्रभारी डॉ. रवि सक्सेना एवं जर्नल के संपादक मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।