2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, अब तक की सबसे बड़ी खेप...

Posted On:- 2022-04-20



धमतरी (वीएनएस)। ओड़िशा से के रास्ते गांजा की तस्करी लगातार जारी है। इस बार बोरई पुलिस को जिले के इतिहास में सबसे बड़े गांजा की खेप पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन,अति.पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं अनुविभागीय अधिकारी मयंक रणसिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आरके मिश्रा के मार्गदर्शन में 20 अप्रेल को थाना प्रभारी युगलकिशोर नाग के नेतृत्व में नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी। तभी ओड़िशा के तरफ से आते ट्रक क्रमांक आर जे 06 जीसी 3522 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया, जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले पुछताछ में गतिविधि संदिग्ध लगी तब उनका नाम पुछने पर गोपाल गुर्जर पिता भैरूलाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष जाति गुज्जर गडवाई ग्राम पंचायत बाजुन्दा थाना बदनोर जिला भीलवाडा राजस्थान और प्रभु लाल गुर्जर पिता रामलाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष हदवा कबाडियां थाना क्रेडा तहसील किडीमाल जिला भीलवाडा राजस्थान का होना बताये।

ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के पीछे डाला में छोटे बड़े आकार का एशियन पेंट के डिब्बों से भरा हुआ ऊपर में त्रिपाल से ढका हुआ 46 प्लास्टिक बोरियों के अंदर मादक पदार्थ गांजा को बड़ी सफाई से पैककर छिपाकर रखा गया था।जिसका वजन 10 क्विंटल 55 किलो ग्राम किमती करीबन 2 करोड़ 11 लाख रूपया मिला। ट्रक क्रमांक आर जे 06 जीसी 3522 पुराना इस्तेमाली किमती करीबन 20 लाख रूपया दो मोबाईल फोन किमती करीबन 10000 रूपया नगदी रकम 2200 रूपया आरोपीयों से मिला को जप्त किया गया।