सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर ने जिले में किए गए ग्राम स्तरीय शिविर में प्राप्त समस्याओं पर की गई कायर्वाही, निराकरण की प्रतापपुर, भैयाथान, ओड़गी, प्रेमनगर ब्लाक का कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी से निराकरण किए जाने की जानकारी ली तथा निराकरण के प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ व विकासखंड स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों राजस्व, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, विद्युत, पीएचई, जिला पंचायत, सड़क निर्माण, महिला बाल विकास विभाग, गोठान, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी, खाद्य विभाग, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, श्रम विभाग, आबकारी विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरीय निकाय, भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, मनरेगा, शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, शौचालय की व्यवस्था, जर्जर भवन, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की उपलब्धता, बिजली विभाग के बिजली बिल, ट्रांसफार्मर की मांग शिकायतों के निराकरण किया गया है उसे बताने सभी विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन, राशन संबंधी, आरबीसी 6-4, दिव्यांग प्रमाण पत्र, फौती प्रकरण, कच्ची सड़क, हैंड पंप मरम्मत, मजदूरी भुगतान, सहित शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।