कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में क्षेत्रवासियों की समस्याएं व शिकायतें

Posted On:- 2022-04-20



सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर ने आज जिला कलेक्टोरेट में स्थित जनदर्शन सह जन संवाद कक्ष में विभिन्न शिकायतों व समस्याओं, मांगो को लेकर जनसंवाद कक्ष में पहुंचे क्षेत्रवासियों की विभिन्न आवेदन का अवलोकन किया। आज जन संवाद कक्ष में जमीन का मुआवजा व नौकरी, बिजली समस्या, भूमि अतिक्रमण संबंधी, फौती नामांतरण, प्राकृतिक आपदा, आवेदन प्राप्त आवेदन का अवलोकन किया।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा जयनगर में किसानों ने खाता खोेले है। उनकी अज्ञानता के कारण उनकी राशि दूसरे ने निकाल लिया है के आवेदन का अवलोकन किया। उन्होंने आवश्यक जांच कर कायर्वाही करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। राजस्व के अंतर्गत आने वाले जमीन विवाद, सीमांकन, पट्टा संबंधी, मजदूरी भुगतान, अतिक्रमण के आवेदन प्राप्त हुए का नियमानुसार कारर्वाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, डीएफओ मनीष कश्यप, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।