
कोरिया (वीएनएस)। विकासखंड बैकुण्ठपुर स्थित एसईसीएल क्लब, आॅफिसर कॉलोनी में आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कलेक्टर शर्मा ने समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्लड जांच कराई और इसके बाद रक्तदान किया। कलेक्टर के साथ ही जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत ने शिविर में रक्त दान किया।
ईई पीएमजीएसवाई का मिला रेयर ब्लड ग्रुप, किया रक्तदान : रक्तदान शिविर में ईई पीएमजीएसवाई नवीन मेहता ने रक्तदान किया। इस दौरान पहले उनकी रक्त जांच की गई, जिसमें उनका ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव मिला। इसी तरह डीपीएम रंजना पैकरा ने भी रक्तदान किया। शिविर में जिलास्तरीय अधिकारियों और कमर्चारियों ने भी जरूरतमंदो की रक्षा के लिए रक्तदान किया। कलेक्टर की लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में सहयोग करने की अपील के फलस्वरूप आमजन भी स्वप्रेरणा से रक्तदान करने आगे आए।