सीएम बघेल सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

Posted On:- 2022-04-21



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार सुबह 11:30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के सभा गृह में आयोजित सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। इस समारोह में छत्तीसगढ़ में 9240 करोड़ रूपए लागत की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा।