केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का छ्त्तीसगढ़ दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

Posted On:- 2022-04-21



रायपुर (वीएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री गडकरी 10:45 बजे रायपुर पहुंच चुके हैं। वे 11.30 बजे को नेशनल हाइवे सड़क निर्माण भूमिजन समारोह में शामिल होंगे, जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वे 9290 करोड़ रुपए की 33 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान नितिन गडकरी मनेन्द्रगढ़-सूरजपुर और चिल्फी-कवर्धा सड़क उन्नयन परियोजनाओं का लोकार्पण, रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाईन पर ओवर ब्रिज का शिलान्यास और भारत माला परियोजना में रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और फिर दोपहर 2:15 बजे विमानतल के लिए रवाना होंगे।