साबरमती आश्रम में बोरिस जानसन ने चलाया चरखा...

Posted On:- 2022-04-21



अहमदाबाद (वीएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन गुरुवार को दो दिन के भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार जानसन इसके बाद दिल्ली में कल पीएम मोदी से मिलेंगे। इस दौरान दोनों नेता यूके और भारत की रणनीतिक रक्षा, राजनयिक और आर्थिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री बोरिस जानसन अहमदाबाद में आकर सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे हैं। वहीं इस मौके पर उन्होंने चरखा भी चलाया। यहां उन्हें महात्मा गांधी की शिष्या बनी मेडेलीन स्लेड उर्फ मीराबेन की आत्मकथा 'द स्पिरिट्स पिलग्रिमेज' साबरमती आश्रम ने उपहार में दी। मेडेलीन स्लेड ब्रिटिश रियर-एडमिरल सर एडमंड स्लेड की बेटी थीं।