तेंदुए ने गाय को बनाया अपना शिकार, लोगों में दशहत...

Posted On:- 2022-04-21



बालोद (वीएनएस)। जिले के दल्लीराजहरा माईनस एरिया में तेंदुए की दहशत है। इसी बीच लोगों को एक बार फिर से तेंदुए के आने की भनक लगी, लेकिन लोगों की आवाज सुनते ही तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। हालांकि तेंदुआ किसी को नुकसान नही पहुंचा पाया, लेकिन उसने एक गाय को अपना शिकार बना लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, दल्लीराजहरा माईनस एरिया में तेदुंए ने एक गाय को अपना शिकार बनाया है। इसका वीडियो बीएसपी के कर्मचारियों ने बना लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।