पोलार्ड ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने की घोषणा की

Posted On:- 2022-04-21



नई दिल्ली (वीएनएस)। वेस्‍टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी किरॉन पोलार्ड ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने की घोषणा की है। पोलार्ड वेस्‍टइंडीज की एकदिवसीय टीम के कप्‍तान थे। उन्‍होंने 123 एकदिवसीय और 101 ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच खेले हैं। वे वर्ष 2012 में आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍वकप जीतने वाली टीम में शामिल थे। किरॉन पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले कई वर्षों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे हैं।