मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा गया प्रियंका और निक की बेटी का नाम

Posted On:- 2022-04-21



मुंबई (वीएनएस)। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। हालांकि दोनों ने कंफर्म नहीं किया था कि वह बेटे या बेटी के पैरेंट्स बने हैं। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार कपल एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं और उन्होंने अपनी बेटी के नाम का भी रख लिया है। प्रियंका ने अपनी बेटी का मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है।

कपल ने अपनी बच्ची के बर्थ सर्टिफिकेट पर मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। इस सर्टिफिकेट में लिखा है कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में रात 8 बजे के बाद हुआ था। मालती शब्द संस्कृत से लिया गया है, इसका मतलब एक खुशबूदार फूल और चांदनी(मूनलाइट) होता है। वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है। इसका मतलब समुद्र का तारा होता है। इसका एक बाइबिल का नाम भी है फ्रेंच में मैरी का मतलब होता है यीशु की मां।