नई दिल्ली (वीएनएस)। श्रीलंका में राजपक्षे सरकार के खिलाफ राजधानी कोलंबों सहित कई शहरों में प्रदर्शनों का दौर जारी है। हिंसा प्रभावित रामबुकना में कर्फ्यू जारी है। इस बीच भारत ने एक बार फिर श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने ऑइल खरीद के लिए श्रीलंका को 3800 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पीरिस ने कहा हमारी ओर से मदद की गुहार पर भारत ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। पीरिस का कहना है कि वर्ल्ड बैंक ने भी श्रीलंका को मदद का भरोसा दिया है, लेकिन इसमें 6 महीने तक का समय लग सकता है। इस बीच चीन के 27 हजार करोड़ रुपए के कर्ज से दबे श्रीलंका को चीन ने कर्ज की किस्तें आसान करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है।