गणित का प्रश्र हल नही कर सके छात्र, कलेक्टर ने प्रधान पाठक को लगाई फटकार

Posted On:- 2022-04-21



बलरामपुर (वीएनएस)। कलेक्टर कुन्दन कुमार और एसपी रामकृष्ण साहू ने बलरामपुर ब्लॉक के स्कूलों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी तथा शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान 8 वीं कक्षा के छात्रों को उन्होंने गणित के प्रश्र हल करने को दिए, लेकिन कोई हल नहीं कर पाया। यह देखकर कलेक्टर ने प्रधानपाठक और शिक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ये क्या है, यही पढ़ा रहे हो। उन्होंने डीईओ को बीआरसी और प्रधानपाठक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बलरामपुर ब्लॉक के निरीक्षण पर निकले कलेंक्टर ने उप स्वास्थ केन्द्र डौरा व लिलौटी का निरीक्षण किया। उप स्वास्थ्य केन्द्र डौरा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से स्वास्थ्य केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं व समस्याओं तथा प्रतिदिन की ओपीडी, संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी ली।