जेल में विचाराधीन बंदी भी दे रहे हैं ऑनलाइन परीक्षा

Posted On:- 2022-04-21



धमतरी (वीएनएस)। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने  कालेज की ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है। जिसमें कई ऐसे विचाराधीन बंदी भी हैं, जो पूर्व में फॉर्म तो भर चुके थे लेकिन किसी न किसी मामले में जेल में है। अब वार्षिक परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका हल कर बकायदा निर्धारित परीक्षा केंद्र में जाकर उत्तर पुस्तिका जमा कर रहे हैं। जिसके लिए जेल प्रशासन सहयोग कर रहा है।

कहा जाता है कि कुछ बनने के लिए पढऩा भी जरूरी है लेकिन कभी-कभी किस्मत ऐसे खेल खेलती है कि अपराध के गिरफ्त में आकर वह व्यक्ति जेल पहुंच जाता है। फिर भी पढऩे की ललक कम नहीं होती। ऐसे ही धमतरी उप जेल में 7 विचाराधीन बंदी हैं जिन्होंने कालेज की वार्षिक परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भर दिया था। लेकिन कोई न कोई मामले में अभी अंदर है । वे सभी अपनी परीक्षा नियमित रूप से दे रहे हैं। अभी रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने  ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है जिसमें धमतरी जेल में बंद विचाराधीन बंदी अपनी उत्तर पुस्तिका हल कर निर्धारित केंद्रों में जमा करने पहुंचते हैं। इनके साथ बकायदा गार्ड भी जा रहे हैं।  जेलर ए कुजूर ने बताया कि धमतरी जेल में 7 विचाराधीन बंदी हैं जो अमहाविद्यालयीन परीक्षा दे रहे हैं।

धमतरी पीजी कॉलेज में एक कैदी पहुंचता है जो वहीं जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका लिखकर जमा करता है। अर्जुनी थाना में पशु अधिनियम के तहत बंद पिकअप चालक का दूसरा पेपर था। जिसे बकायदा पुलिस  ने  पहुंचाया गया। इसी तरह भखारा, कुरुद में भी जाकर बंदी अपनी उत्तर पुस्तिका जमा करते हैं।सभी को पढऩे लिखने एवं कालेज तक पहुंचाने की सुविधा दी जा रही है, ताकि उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो।