अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर ने 24 अप्रैल को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 1 :15 बजे तक पटवारी चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने पटवारी चयन परीक्षा के दौरान अनैतिक कार्यों और नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया है।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर, हॉली क्रास वुमेन्स कॉलेज, हॉली क्रास कांवेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, हॉली क्रास कांवेंट उमावि, सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा, सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर, प्रेरणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सुभाषनगर, शासकीय उमावि गांधीनगर, अम्बिका मिशन उमावि बिरनीबेड़ा, संत हरकेवल विद्यापीठ उमावि राजमोहिनी वार्ड, दशमेश पब्लिक स्कुल पटपरिया व शासकीय आरएमडी कृषि महाविद्यालय अजिरमा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रदीप कुमार साहू, तहसीलदार लुण्ड्रा मुखदेव यादव व नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा केन्द्र शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय कन्या उमावि मणीपुरवार्ड, उर्सुलाइन कन्या उमावि, कार्मेल स्कूल नमनाकला, विवेकानंद विद्या निकेतन, सरस्वती शिशु मंदिर, नेहरू विद्या मंदिर नमनाकला, सेन्ट जोन्स उमावि, शासकीय उमावि केदारपुर, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर एवं शासकीय विज्ञान महाविद्यालय केशवपुर के लिए डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो तहसीलदार दरिमा इरशाद अहमद व नायब तहसीलदार लुण्ड्रा अनिरूद्ध मिश्रा को दायित्व सौंपा गया है।
परीक्षा केन्द्र शासकीय बहुउद्देशीय उमावि अम्बिकापुर, शासकीय कन्या उमावि, शासकीय नगर पालिक निगम उमावि, शासकीय उमावि पुलिस लाईन, सनराइज उमावि चांदनी चौक, केआर टेक्निकल कॉलेज प्रतापपुर रोड, विक्टोरिया पब्लिक उमावि चांदनी चौक, सिद्धार्थ उमावि प्रतापपुर नाका, शासकीय उमावि सरगंवा, मॉन फोर्ट स्कूल सरगंवा व साईं बाबा स्कूल प्रतापपुर रोड सरगंवा के लिए डिप्टी कलेक्टर सीएस पैंकरा, तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी व नायब तहसीलदार अम्बिकापुर कोमल प्रसाद साहू को दायित्व दिया गया है।