रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन की प्रकाशित 'कुनबी दर्शन' सामजिक पत्रिका के 10 अंक का विमोचन किया। इस दौरान प्रदेश संरक्षक एस एस ब्राम्हणकर, प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर, प्रदेश महिला अध्यक्षा श्रीमती सारिका गेडेकर एवं प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती मनीषा बारसे उपस्थित थे।
पत्रिका कुनबी दर्शन मे सामाजिक विकास के लिए उच्च शिक्षा मार्गदर्शन, युवाओं के लिए व्यसायीक प्रशिक्षण, व्यसनमुक्ती, अंधश्रद्धा निर्मूलन, पर्यावरण संरक्षण के लिए, साथ ही छत्तीसगढ़ पालिथिन मुक्त करने की दिशा में कपड़े के थैले वितरण आदि सामाजिक गतिविधियों को शामिल कियागया है। इसके अलावा पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान शासन को आंशिक अर्थ दान हो या जरूरत मंदो के लिए भोजन वितरण एवं राशन वितरण कर सामाजिक कार्य के साथ धर्मार्थ कार्य करते रहे हैं। साथ ही चिकित्सा समिति द्वारा योग्य मदत करते आया है। सभी कार्य का संकलनों के साथ सामाजिक गतिविधियों को कुनबी दर्शन पत्रिका में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रसंशा करते हुए पत्रिका को सामजिक आईने की तरह समाज की पारदर्शिता एवं सामाजिक विकास के लिए जरूरी कहा है। और सामाजिक विकास के लिए जिम्मेदारीया निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए हर एक व्यक्ति को अपना दायित्व निभाना चाहिए। तथा कुनबी समाज के लिए भविष्य में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।