गौ-सेवकों ने रीति-रिवाज से किया दो गायों का संस्कार

Posted On:- 2022-04-21



खरसिया (वीएनएस)। रेलवे ट्रेक पर दो गायों को मृत देख गौ सेवकों ने देर रात दोनों भाइयों का विधिवत अंतिम संस्कार किया। बुधवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आ जाने से दो गायों ने एक साथ दम तोड़ दिया। वहीं ना तो रेलवे ने सुध ली ना ही रेलवे की सीमा में होने के कारण स्थानीय प्रशासन ने दखल दिया। जबकि आसपास दर्जनों कुत्ते गायों को नोचने आतुर थे।

ऐसी विकट परिस्थिति में राकेश केशरवानी, तरुण ठाकुर, मोनू केशरी, रंजीत ठाकुर ने कफ़न दफन करने की योजना बनाई। पास खड़े जेसीबी के मालिक पप्पू खान को जानकारी देने पर उन्होंने ड्रायवर निजाम खान अंसारी को सहयोग के लिए भेजा। वहीं देर रात राकेश केशरवानी सहित तरुण ठाकुर, मोनू केशरी, रंजीत ठाकुर, सागर यादव, राहुल महंत, सागर महंत, वैभव साव, छोटु शर्मा, पप्पू चंदवानी, रामजाने आदि साथियों के सहयोग से दोनों गायों विधिवत संस्कार किया गया।

दर-दर भटक रहा गौवंश कहा सुना जाता है कि जगह-जगह गौठानों का निर्माण कर गोवंश को सुरक्षित किया जा रहा है, परंतु वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत देखी जा रही है। पूरे शहर में आवारा मवेशियों की भरमार देखी जा सकती है। वहीं पेट की भूख मिटाने के लिए इन्हें भरी धूप में दर-दर की ठोकरें खानी होती हैं, फिर भी ऐसा कोई दिन नहीं होता कि इनकी भूख और प्यास तृप्त हो सके। ना जाने आजकल के लोगों की सोच इतनी पतित क्यों हो गई कि जिसका दूध पीते हैं, जिसे माता की उपाधि दी जाती है, वही दाने-दाने के लिए मोहताज होकर दिन रात सड़कों पर भटकती रहती है।