कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 3 नए मामले, 3 संक्रमित हुए डिस्चार्ज

Posted On:- 2022-04-21



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,271 सैंपलों की जांच में 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 3 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब कुल 11 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

आज राजनांदगांव से 1, बिलासपुर से 2 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 26 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

वहीं बालोद, बेमेतरा, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। इसके अलावा 8 जिले राजनांदगांव, कबीरधाम, रायपुर, महासमुंद, सरगुजा एवं जशपुर में 1-1, बिलासपुर में 2, दुर्ग में 3 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।