जिला प्रशासन ने 50 बंधक श्रमिकों को कराया मुक्त

Posted On:- 2022-04-21



जांजगीर चांपा(वीएनएस)। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से हरियाणा के पलवल में बंधक बनाए गए  50 श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इन सभी श्रमिकों को हरियाणा के पलवल जिला प्रशासन ने उनके गृह प्रदेश छत्तीसगढ़ के लिए सकुशल रवाना कर दिया है।

इस संबंध में जांजगीर चांपा जिले के श्रम पदाधिकारी डॉ के के सिंह ने बताया कि गत 20 अप्रैल को कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने श्रम पदाधिकारी डॉ के.के. सिंह को श्रमिकों ने  प्रेषित व्हाट्सअप मेसेज को प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उक्त निर्देश के परिपालन में 20 अप्रैल को श्रम पदाधिकारी ने जिला-पलवल (हरियाणा) के सहायक श्रमायुक्त सुरेन्दर सिंह से सम्पर्क कर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निवेदन कर पत्र प्रेषित किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी जिला-पलवल (हरियाणा) को अतिरिक्त कलेक्टर लीना कोसम ने लीला राम व अन्य ग्राम-खरवानी, तहसील-जैजैपुर, जिला-जांजगीर-चांपा की शिकायत में उल्लेखित जांजगीर-चांपा. बिलासपुर रायगढ़, बलौदा बाजार जिले के 50 श्रमिकों को भट्ठा मालिक  दिलेर चौहान के शिव भट्ठा कंपनी ग्राम-औरंगाबाद थाना व तहसील-होड्डल, जिला-पलवल (हरियाणा) ने बंधक बना कर कार्य करवाया जा रहा था। भट्ठा मालिक के रिश्तेदार एवं गुण्डे ने  रात्रि में झोपड़ी में आकर महिला श्रमिकों को परेशान किया जा रहा है। भट्ठा मालिक   दिलेर चौहान ने  श्रमिकों को अपने गृह ग्राम वापस नहीं आने दिया जा रहा है।

इस संबंध में कलेक्टर जिला-पलवल (हरियाणा) से निवेदन किया गया कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए बंधक श्रमिकों को अवमुक्त कराकर उन्हें सकुशल गृह ग्राम भिजवाने की कार्रवाई करें। सुरेन्दर सिंह सहायक श्रमायुक्त, जिला-पलवल (हरियाणा) ने  बताया गया कि उक्त सभी श्रमिकों को 20 अप्रैल को ही अपराह्न 3:00 बजे कार्यस्थल से उनके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है।