कोरबा (वीएनएस)। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ने अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उपरोक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना दीपका पुलिस ने अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर चोरी करने के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी तारतम्य में 21 अप्रैल को सूचना मिली कि कुछ लोग दीपका खदान से कोयला उत्खनन कर चोरी कर ग्राम गाँधी नगर सिरका में डम्प कर रख रहे हैं। सूचना पर थाना दीपका पुलिस ने ग्राम सिरकी में छापा मारा कर अवैध रूप से डम्प कोयल को जब्त कर लिया है। जिसे धारा 102 जाफौ के अंतर्गत जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सुपुर्द किया जा रहा है । जब्त शुदा कोयला का वजन करीब 40 टन कीमती लगभग 90,000/- रूपए है।