कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने नगर क्षेत्र कोण्डागांव के शिल्पनगरी एवं उड़ान आजीविका केन्द्र में चल रहे निर्माण कार्यों का गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं स्वरूप पर निर्माणकर्ता एजेंसियों के अधिकारियों से चर्चा की।
क्राफ्ट सिटी (शिल्पनगरी) में जाकर कलेक्टर ने सी-मार्ट को आधुनिक सुपर मार्केट की तर्ज पर व्यवस्थित करने की बात कहते हुए कहा कि सी-मार्ट में समस्त घरेलु एवं दैनिक उपयोग की सामग्री, राशन एवं महिला समूहों द्वारा निर्मित समस्त प्रोडक्ट एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे साथ ही सी-मार्ट में आर्गनिक अनाज भी सर्वसुलभ होने से स्थानीय एवं बाहरी क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा होगी साथ ही महिला समूहों के उत्पादों को एक बड़ा बाजार मुहैया होगा। इस मौके पर कलेक्टर ने शिल्पनगरी में लगभग पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की सराहना भी किया और शिल्पनगरी में गेट एवं फ्लैक्स लगाने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीओ आरईएस सचिन मिश्रा तथा एनआरएलएम के सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे।