आज का राशिफल : भाग्य के लिहाज से इनका रहेगा उत्तम दिन, जानें मेष से लेकर मीन का हाल

Posted On:- 2022-04-22



आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है? दरअसल ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल जान सकते हैं।

मेष राशिफल आपकी बोलने की कला से ही आपको समाज में आज मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में किए गए निवेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कुछ बेकार के कामों में व्यस्थ रह सकते हैं। खान-पान में सावधानी बरतें नहीं तो मौसमजन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से सामान्य रहेगा। पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपनी भावनाओं को वश में रखना होगा। आज आपकी दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है।

मिथुन राशिफल काफी दिनों से रूके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। मनचाहे काम होने से मन में खुशी का अनुभव होगा। किसी बात से रूठकर आज आपके विरोधी फिर से सक्रिय हो सकते हैं। पहले की गई मेहनत का फायदा आज आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

कर्क राशिफल आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा, नहीं तो किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है। आज का आपका दिन संतोष पूर्वक व्यतीत होगा। कम आय में भी आप संतुष्ट का अनुभव करेंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें।

सिंह राशिफल कोई अचानक आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा किए गए बिजनेस बढ़ाने के प्रयास सफल साबित होंगे और परिवार के अन्य लोगों से भी आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल आज आपका आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। मन एवं वाणी पर विशेष संयम रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होते नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन थकावट के कारण परेशान हो सकते हैं। खर्चों में कुछ ज्यादा ही बढ़ोतरी दिखेगी।

तुला राशिफल लेन-देन से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है, लेकिन आपको अपना दिल बड़ा रखना होगा। तीर्थ यात्रा का जाने का विचार बन सकता है, लेकिन इसके पहले सभी की सहमति अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक स्थिरता बनी रहेगी। आपके चारों और सुखद वातावरण रहेगा।

वृश्चिक राशिफल पुराने कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, इसलिए जो भी काम करें सोच-समझकर ही करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। बिना वजह किसी पर भी क्रोध करने से बचें। मानसिक शान्ति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

धनु राशिफल आज के लिए आलस्य अधिक रहेगा, इस कारण हाथ आया मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आय में कमी के योग भी बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन उसके अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

मकर राशिफल आज आपको झूठ बोलने से बचना होगा, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। रूका हुआ वैसा आज मिल सकता है। दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध मध्यम रहेंगे।

कुंभ राशिफल आज का दिन आपके पक्ष का रहेगा। सेहत में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा जिससे आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा और कुछ काम सोचे हुए अपने आप हो जाएंगे।

मीन राशिफल आज आपके मन में आप शान्ति का अनुभव करेंगे। न चाहते हुए भी कोई यात्रा करनी पड़ सकती हैं। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए मध्यम रहेगा। मेहनत के अनुपात में फल नहीं मिल पाएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी।