कलेक्टर को ज्ञापन देने निकले 2 हजार ग्रामीणों को पुलिस ने रोका...

Posted On:- 2022-04-22



बीजापुर (वीएनएस)। अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय की ओर कूच करने वाले लगभग 2 हजार ग्रामीणों को पुलिस ने संतोषपुर में रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को एसडीएम को ज्ञापन दे देने की सलाह दी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपना ज्ञापन एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य को नहीं देंगे। ग्रामीणों ने बीजापुर मुख्यालय तक जाकर शातिपूर्ण प्रदर्शन करने और बीजापुर विधायक व कलेक्टर को ही ज्ञापन देने मांग रखी।