कोरबा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा का परिपालन करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का नामकरण स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।