सीजी ब्रेकिंग : 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मची सनसनी

Posted On:- 2022-04-22



सूरजपुर (वीएनएस)। सुजरपुर में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। मामला तुरियापारा इलाके का है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतका ने आत्महत्या से पहले तीन युवकों पर शोषण का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।