इमरान खान ने रूस से तेल आयात करने की भारत की विदेश नीति की सराहना की

Posted On:- 2022-04-22



इस्लामाबाद (वीएनएस)। पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रूस से तेल आयात करने की भारत की विदेश नीति की एक बार फिर से सराहना की है। कल लाहौर में एक रैली को संबोधित करते हुए श्री खान ने कहा कि भारत एक तरफ अमरीका का रणनीतिक भागीदार है और दूसरी तरफ रूस से तेल आयात कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय अपने देश के लोगों की बेहतरी के लिए है। परन्‍तु पाकिस्‍तान की विदेश नीति अन्‍य लोगों की बेहतरी के लिए है। इससे पहले मार्च में भी इमरान खान ने भारत की विदेश नीति की सराहना की थी और कहा कि वह स्वतंत्र और जनकल्‍याणकारी है।