अतुलनीय भारत अंतरराष्‍ट्रीय क्रूज सम्‍मेलन 14 और 15 मई को मुंबई में

Posted On:- 2022-04-22



मुंबई (वीएनएस)। अतुलनीय भारत अंतरराष्‍ट्रीय क्रूज सम्‍मेलन 14 और 15 मई को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह सम्‍मेलन देश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कल मुंबई में इस बारे में घोषणा की।  इस सम्‍मेलन का आयोजन केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, मुंबई पत्‍तन प्राधिकरण तथा भारतीय वाणिज्‍य और उद्योग परिसंघ-फिक्‍की कर रहे हैं।

 मुंबई में कल संवाददाता सम्‍मेलन में श्री सोनोवाल ने कहा कि भारतीय क्रूज उद्योग के अगले दशक में दस गुना प्रगति करने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सागरमाला अभियान चेन्‍नई, विशाखापत्‍तनम और अंडमान के पत्‍तनों को गोवा से जोड़ने की दिशा में काम रहा है। इन पत्‍तनों में सबसे ज्‍यादा पर्यटक आते हैं।