32 हजार परिवारों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, सीएम ने किया शुभारंभ...

Posted On:- 2022-04-22



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अमृत मिशन योजना के फेज-1 का शुभारंभ किया। लगभग 140 करोड़ रूपए की इस योजना के माध्यम से 32 हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही पाईप लाईन विस्तार तथा 5 टंकियों का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा और नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।