नारायणपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई के गोरेगांव में आयोजित मलखम्ब के हैंड स्टैंड प्रतिस्पर्धा में नारायणपुर के राकेश वरदा ने प्रथम और राजेश कोर्राम ने द्वितीय स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दोनो मलखम्ब खिलाड़ी आज कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात की।