रायपुर (वीएनएस)। रायपुर की पंडरी थाना पुलिस ने शराब पीने पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला करने वाले अपचारी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, 19 अप्रैल को पीड़ित शाम करीबन 8.30 बजे अपने जीजा नरेश कुमार साहू के घर दलदल सिवनी जा रहा था। तभी दलदल सिवनी ओम शांति स्कूल के पास रात्रि 8.40 बजे पहुंचा था, उसी समय अपचारी बालक अपने साथी के साथ पहुंचा और शराब पीने के लिये 500 रूपये मांग करने लगा, पैसा नही देने पर अपचारी बालक और उसका साथी दोनों ने मिलकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर पास रखे किसी धारदार वस्तु से बाये घुटने के उपर और दाहिने हाथ के कोहनी पास मारकर चोट पहुंचाया।
पुलिस ने शिकायत पर, अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम की तरफ से आरोपी व अपचारी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपी जयदास मानिकपुरी उर्फ मशान एवं 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू जप्त कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।