रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से शुक्रवार को राजभवन में यात्री सुविधा समिति, भारतीय रेल बोर्ड के प्रतिनिधिमण्डल ने विभा अवस्थी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल उइके से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भारतीय रेल्वे में यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा यात्री सुविधा समिति के कार्यों से अवगत कराया। साथ ही सुगम रेल यात्रा के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने समिति के सदस्यों को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेन्द्र फड़के, अभिलाष पाण्डेय, कैलाश वर्मा, रामकुमार पॉम, परशुरा मेहतो, विशाल राउत एवं राहुल नायडु उपस्थित थे।