रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से शुक्रवार को राजभवन में केन्द्रीय जनजाति राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने मुलाकात की। राज्यपाल उइके और केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही प्रदेश के जनजातीय समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सिंह को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।