नशा पीड़ितों के लिए 15 बिस्तरों का पुनर्वास केन्द्र का होगा संचालन

Posted On:- 2022-04-22



कांकेर (वीएनएस)। जिले में नशा पीड़ितों के लिए 15 बिस्तरों का एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशा मुक्ति केन्द्र) संचालित किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था जिन्हें नशा मुक्ति के क्षेत्र में न्यूनतम तीन साल से कार्य करने का अनुभव हो अथवा धर्मार्थ निजी चिकित्सालय अथवा शासकीय चिकित्सालय अथवा अन्य अभिकरण नशा मुक्ति संचालन के लिए उप संचालक समाज कल्याण विभाग से दिशा निर्देश प्राप्त कर 6 मई तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।