
रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राम लखन खरे, संयुक्त संचालक कृषि, छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन संस्था, गोधन न्याय सेल मंत्रालय, नवा रायपुर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग का प्रथम कुलसचिव नियुक्त किया है। उक्त आशय का आदेश राज्यपाल के उप सचिव ने जारी कर दिया है। राम लखन खरे का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम तथा परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।