रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया हाइजीन किट का वितरण

Posted On:- 2022-04-22



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला कलेक्टर और अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी  दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में लगातार रेड क्रॉस सोसाइटी ने जन सामान्य को हाइजीन किट का वितरण किया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत पालनार में आयोजित स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को हाइजीन किट का वितरण किया गया।

 वही बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों को दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री का भी वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को उक्त सामग्री का उपयोग करते हुए अपनी दैनिक दिनचर्या में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। उक्त कार्यक्रम में सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी डॉ जी सी शर्मा, डॉ राजेश ध्रुव, जिला संगठक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, अंकित सिंह सदस्य इंडियनरेड क्रॉस इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी डॉक्टर गीतू हरित, मालती नेताम और  अन्य रेड क्रॉस की सदस्य उपस्थित थे।