स्वास्थ्य मेला ने हितग्राहियों को बांटें गये आयुष्मान कार्ड

Posted On:- 2022-04-22



बेमेतरा (वीएनएस) । आजादी के 75वी वर्षगाठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन 21 अप्रैल को किया गया। जिला कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क जांच की व्यवस्था किया गया।

राज्य से संयुक्त संचालक डॉ. सुरेन्द्र पापभोई ने  मेला स्थल का जायजा लिया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अवधेश चंदेल,  राजेन्द्र शर्मा, मति पुष्पा साहू, मति लक्ष्मी वर्मा, मति लता वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष, मति भुवनेश्वरी वर्मा,  मानक चतुर्वेदी,  संजीव तिवारी, यशवंत वर्मा,  होलूराम साहू, और  अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति रही।

 मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी  ने  स्वागत उद्बोधन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला में उपलब्ध मानव संसाधन के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएचओ डॉ.प्रदीप कुमार घोष भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि  ने हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया, जिसमें हितग्राही को 5 लाख तक का स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। सांसद  ने  उद्बोधन में कहा गया कि जन जन तक स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करने और शुरूवात मे ही बी.पी और  शुगर की पहचान व इलाज के उदे्श्य से विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।

सांसद ने कोविड के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य के लिए बधाई दी। आयुष्मान भारत योजना के तहत आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा शासन  ने  दिया जा रहा है, जिसका लाभ आमजन  ने  अधिक से अधिक लिया जाना चाहिए। शिविर में डिजीटल हेल्थ पहचान कार्ड, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, मुख और अन्य कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। कुष्ठ रोगियों की पहचान भी हुई। गर्भवती महिलाओं में एनिमिया जांच के अलावा सुरक्षित प्रसव के लिए काउंसलिंग भी किया गया। शिविर में 252 हितग्राहियों की जांच की गई जिसमें 95 एनसीडी स्क्रीनिंग, 4 टीबी के मरीजों की जांच, 32 हेल्थ आई.डी.105 पी.एम.जे.ए.वाय कार्ड, 45 नेत्ररोग की स्क्रिनिंग की गई।

कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.जे.के. कुंजाम, डॉ. गुलशन मांडले. डॉ.मनीष वर्मा, डॉ. लौकेश जोशी, डॉ. रजनी ठाकुर, डॉ. तृप्ति नायक, डॉ. प्रदीप आशटकर, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक  यशवंत चन्द्राकर और  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला के समस्त स्टॉफ और  समस्त मैदानी स्वास्थ्य और  आमजन उपस्थित थे।